पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा
नई दिल्ली
केंद्र सरकार ने देश के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया है। आधिकारिक सूत्रों शुक्रवार को बताया कि 66 वर्षीय गोगोई को देशभर में उनकी यात्रा के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सशस्त्र कमांडो सुरक्षा प्रदान करेंगे। राज्यसभा सदस्य गोगोई को पहले दिल्ली पुलिस सुरक्षा मुहैया करा रही थी।
अयोध्या, राफेल समेत कई बड़े मामलों पर दिया फैसला
पूर्व CJI गोगोई ने अयोध्या विवाद समेत कई बहुचर्चित मामलों पर फैसला दिया था। राफेल डील की जांच के लिए दाखिल रिव्यू पिटिशन को तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली पीठ ने खारिज कर दिया था। केंद्र सरकार को बड़ी राहत देते हुए जस्टिस गोगोई की अगुआई वाली बेंच ने सरकार को क्लीन चिट दी थी। संविधान पीठ ने कहा था कि मामले की अलग से जांच करने की कोई जरूरत नहीं है।

पाठको की राय